Jamshedpur News : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-1 में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान तनुश्री दास के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी. वह पति के साथ बिरसानगर में रह रही थी.
इसे भी पढ़ें
परिजनों के अनुसार, बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद तनाव में तनुश्री ने फांसी लगा ली. जानकारी मिलते ही पति ने उसे फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके.
पति ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. करीब पांच महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी. तनुश्री दूसरे के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती थी. बुधवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था और इसके बाद ही तनुश्री ने यह कदम उठाया.
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस महिला के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

