Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सालदोहा गांव में मुख्य सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने के कारण पिछले कई वर्षों से लगातार जलजमाव और कीचड़युक्त स्थिति बनी हुई है, जिससे न केवल राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है. इस कीचड़युक्त सड़क पर कई बार लोग फिसलकर घायल हो चुके है. लेकिन जनप्रतिनिधि समस्या से अनजान बने हुए है.
इसे भी पढ़ें:
गांव के बीरेंद्र भोल, राजेश बीड, देवेश बेज, अमित दास, संजय पातर, शुभम भोल और अनुराग दास समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान संवेदक से नाली बनाने का आग्रह करने के बावजूद आज तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे घरों का पानी सीधे सड़क पर बहता है. जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

