Search

 
 
 

Jamshedpur News  : संविधान दिवस पर अधिकारियों ने दिलाई संविधान की रक्षा की शपथ

Jamshedpur News : वहीं बहरागोड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी रवि होनहागा तथा बरसोल थाना परिसर में थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश की मौजूदगी में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया.
 
संविधान दिवस

Jamshedpur News : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. जिसके तहत बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती और अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर सभी कर्मियों को भारतीय संविधान के आदर्शों व मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई.

 

 

वहीं बहरागोड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी रवि होनहागा तथा बरसोल थाना परिसर में थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश की मौजूदगी में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया.

 

इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों और विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में भी विशेष कार्यक्रमों के जरिए संविधान दिवस मनाया गया और नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही