Search

 
 
 

रील बनाने पर रेलवे कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, कहा, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

Lagatar Desk: उत्तर मध्य रेलवे ने 17 नवंबर, 2026 को अपने तीन मंडलों- प्रयागराज, झांसी और आगरा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कार्यशालाओं को भेजे लिखित निर्देश में कहा कि कुछ रेल कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपने सोशल मीडिया खातों पर रील बनाकर पोस्ट कर रहे हैं, जो रेल परिचालन की सुरक्षा के लिहाज से नुकसानदेह है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Lagatar Desk: उत्तर मध्य रेलवे ने सोशल मीडिया पर रील और अन्य सामग्री बनाने वाले कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसी गतिविधियां न केवल रेल परिचालन की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि अनधिकृत रूप से अतिरिक्त कारोबार करने के समान भी हैं.

 

उत्तर मध्य रेलवे ने 17 नवंबर, 2026 को अपने तीन मंडलों- प्रयागराज, झांसी और आगरा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कार्यशालाओं को भेजे लिखित निर्देश में कहा कि कुछ रेल कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपने सोशल मीडिया खातों पर रील बनाकर पोस्ट कर रहे हैं, जो रेल परिचालन की सुरक्षा के लिहाज से नुकसानदेह है. इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे ने मंडलों और कार्यशालाओं को फिल्मांकन की अनुमति से संबंधित विस्तृत नीति भी भेजी है.

 

रेलवे ने कहा, ''इस बात की भी प्रबल आशंका है कि कुछ कर्मचारी सोशल मीडिया पर सामग्री बनाने के जरिये आर्थिक लाभ कमा रहे हैं. यह अनधिकृत वाणिज्यिक उद्यम या अतिरिक्त कारोबार चलाने के समान है, जो रेलवे सेवा (आचरण) नियमावली, 1966 के नियम 15 का सीधा उल्लंघन है.''

 

इसे भी पढ़ें:

रेलवे ने कहा, ''ड्यूटी के दौरान ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से कर्मचारियों का ध्यान गंभीर रूप से भटकता है, रेल परिचालन की सुरक्षा खतरे में पड़ती है और प्रशासनिक ईमानदारी प्रभावित होती है.''

 

अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

उत्तर मध्य रेलवे ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने या ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी. उसने मंडल अधिकारियों से नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती निर्देश जारी करने को कहा.

 

रेलवे ने व्यावसायिक लाभ और बिना अनुमति फिल्मांकन के मुद्दे पर भी जोर देते हुए कहा, ''रेलवे परिसर या उपकरणों का इस्तेमाल व्यावसायिक लाभ के लिए फिल्मांकन करने में, औपचारिक अनुमति या निर्धारित फिल्म शूटिंग/वाणिज्यिक शुल्क का भुगतान किए बिना, प्रतिबंधित है.''

 

उसने कहा कि यदि ऐसी पोस्ट से व्यावसायिक लाभ होने की बात सामने आती है, तो निर्धारित शुल्क जमा करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उचित दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

 

हालांकि रेलवे ने यह भी कहा है कि कुछ रेल कर्मचारी शैक्षणिक या जागरूकता संबंधी सामग्री पोस्ट करते हैं,  शैक्षणिक या सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जाने वाली पोस्ट सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति से ही प्रकाशित की जा सकती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही