Lagatar Desk: दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिकाएं खारिज कर दी है. तीनों ने IRCTC भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने के फैसले के खिलाफ लालू परिवार समेत अन्य आरोपी उच्च न्यायालय पहुंचे थे. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने इन सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा.
गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2025 को राउज एवेन्यू की स्पेशन कोर्ट ने लालू परिवार समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे. सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए थे. इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत भी आरोप तय किए गए थे.
सीबीआई का आरोप है कि रेलवे के रांची और पुरी स्थित होटलों के टेंडर और जमीन के सौदों में गड़बड़ी हुई थी. अब राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें:
इससे पहले, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे. कोर्ट ने पीसी गुप्ता, विजय कोचर और विनय कोचर के खिलाफ भी आरोप तय करने का आदेश दिया. साथ ही इस मामले में 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया. कोर्ट ने कहा कि पटना में ट्रांसफर की गई जमीन अपराध से अर्जित संपत्ति है.
कोर्ट ने आरोप तय करते हुए टिप्पणी की कि लारा प्रोजेक्ट्स को जिस तरह फायदा पहुंचाया गया, उससे लालू प्रसाद की भूमिका पर संदेह पैदा होता है. कोर्ट के मुताबिक रेलवे अधिकारियों ने लालू प्रसाद के कहने पर रांची और पुरी के होटलों के पट्टे देने की प्रक्रिया में निविदा से जुडी गड़बड़िया थीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

