Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन से 6 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की स्पेशल स्क्वायड और रेल पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है
 
टाटानगर रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो).

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की स्पेशल स्क्वायड और रेल पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सुरक्षा बलों की टीम सोमवार की सुबह बिहार जाने वाली ट्रेन के समय स्टेशन पर जांच कर रही थी. इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ.

 


आरपीएफ ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए टाटानगर रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. इस मामले में आरोपी के खिलाफ आरपीएफ के एएसआई की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार व्यकिति से रेल थाना पुलिस पूछताछ कर रही है. गांजा से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही