Search

 
 
 

Jamshedpur News : सुंदरनगर चौक पर बेकाबू ट्रक फल दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

Jamshedpur News: सुंदरनगर चौक के पास चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे फल दुकान में जा घुसा. दुकान में रखे केले, सेब, संतरे समेत अन्य फल सड़क पर बिखर गए. कई क्रेट भी टूट गए. इस घटना से दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है.
 
फल दुकान में घुसा ट्रक.

Jamshedpur News : झारखंड के जमशेदपुर शहर के सुंदरनगर चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित फल दुकान में जा घुसा. हादसे में दुकान का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया और दुकान में रखे फल व अन्य सामान बर्बाद हो गए. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और लोग बाल-बाल बच गए.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर चौक के पास चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे फल दुकान में जा घुसा. दुकान में रखे केले, सेब, संतरे समेत अन्य फल सड़क पर बिखर गए. कई क्रेट भी टूट गए. इस घटना से दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है.


घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर सुंदरनगर थाना  पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक चालक से पूछताछ की. दुकानदार के अनुसार, ट्रक की टक्कर से दुकान में रखे काफी फल और अन्य सामान बर्बाद हो गए हैं. इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने व्यस्त चौक पर भारी वाहनों की रफ्तार को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि ऐसे इलाकों में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही