Search

 
 
 

Jamshedpur News : कोटक महिंद्रा बैंक में घुसा बेकाबु ट्रक,चालक घायल

साकची थाना क्षेत्र में आज एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में जा घुसा. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.
 

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र में आज एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में जा घुसा. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. दुर्घटना में बैंक भवन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से साकची की ओर आ रहा था. इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे बैंक के मुख्य हिस्से से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैंक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के समय बैंक परिसर में मौजूद एटीएम गार्ड बाल-बाल बच गया.लोगों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ और आगे बढ़ जाता या उस समय बैंक के बाहर अधिक लोग मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

 

 

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने घायल चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया. हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को बैंक परिसर से हटाया गया, जिसके बाद रास्ता सामान्य कराया गया.

 

पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक का वाहन से नियंत्रण खो देना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही