Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगडा पंचायत अंतर्गत लधनासोल के समीपवर्ती जंगल में एक जंगली हाथी के आ जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में भारी दहशत है. जिसके बाद वन विभाग ने तुरंत गंभीर संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में सतर्कता चेतावनी जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें:
वहीं विभाग ने ग्रामीणों को स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि वे रात के समय या नशे की हालत में घर से बाहर न निकलें, सुबह-सुबह सूखी लकड़ी, पत्ते, मशरूम या अन्य वन उत्पाद इकट्ठा करने के लिए जंगल की तरफ न जाएं, तथा जंगल से सटी सड़कों पर यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें.
इसके अलावा, हाथियों की गतिविधि देखने की उत्सुकतावश उनके नजदीक जाने, सूचना मिलने पर अपना गांव छोड़कर दूसरे गांवों में उन्हें भगाए जाने से बचने की अपील की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोककर जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. साथ ही वन विभाग के कर्मी जंगली हाथी के विचरण पर नजर रखे हुए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

