Search

 
 
 

Jamshedpur News: UGC गाइडलाइन व आरक्षण नीति के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना का प्रदर्शन

Jamshedpur News : परशुराम शक्ति सेना ने UGC की प्रस्तावित गाइडलाइन पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की रोक है. संगठन ने दावा किया कि इस तरह की व्यवस्था से समाज के एक वर्ग में भेदभाव की भावना बढ़ सकती है. ऐसी नीतियों का असर सामाजिक समरसता और विद्यार्थियों के बीच आपसी माहौल पर पड़ सकता है.
 
  • DC को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur News : परशुराम शक्ति सेना ने UGC की प्रस्तावित गाइडलाइन और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को लेकर विरोध जताया है. संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इसमें UGC की प्रस्तावित गाइडलाइन वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की गई है.

 

UGC गाइडलाइन वापस लेने की मांग

संगठन का कहना है कि UGC की प्रस्तावित गाइडलाइन पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की रोक है. परशुराम शक्ति सेना ने दावा किया कि इस तरह की व्यवस्था से समाज के एक वर्ग में भेदभाव की भावना बढ़ सकती है. संगठन ने कहा कि ऐसी नीतियों का असर सामाजिक समरसता और विद्यार्थियों के बीच आपसी माहौल पर पड़ सकता है.

 

आरक्षण व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

परशुराम शक्ति सेना ने जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की है. संगठन का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था के कारण सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है. इससे सामान्य वर्ग के युवाओं में निराशा और असंतोष बढ़ने का दावा किया गया है.

 

सभी को समान अवसर देने की मांग

संगठन ने केंद्र सरकार से UGC की प्रस्तावित गाइडलाइन पर दोबारा विचार करने की मांग की है.  साथ ही आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर सभी वर्गों के विद्यार्थियों को समान अवसर देने की मांग की गई. सेना का कहना है कि शिक्षा और रोजगार से जुड़ी नीतियां ऐसी होनी चाहिए, जिनसे किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव न हो.

 

परशुराम शक्ति सेना ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करने पर विचार किया जाएगा. (जमशेदपुर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही