Search

 
 
 

Jamshedpur News : ट्रेलर की चपेट में आकर राहगीर गंभीर घायल ,जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति किसी काम से घर से निकला था. इसी दौरान भुइयांडीह इलाके में वह ट्रेलर की चपेट में आ गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.
 
ट्रेलर की टक्कर से राहगीर घायल

Jamshedpur News : भुइयांडीह में ट्रेलर की टक्कर से राहगीर उत्तम कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

 

काम के लिए घर से निकला था


जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति किसी काम से घर से निकला था. इसी दौरान भुइयांडीह इलाके में वह ट्रेलर की चपेट में आ गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.

 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री खुली हुई थी. इसी दौरान ट्रेलर इलाके से गुजर रहा था. इसी दौरान राहगीर को टक्कर लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही