Search

 
 
 

Jamshedpur News: टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मियों का अटका पीएफ, एआईटीयूसी पहुंची पीएफ कार्यालय

टाटा मोटर्स से रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मामला फिर गरमा गया है. पीएफ नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार को एआईटीयूसी का प्रतिनिधिमंडल महासचिव रामजीवन कामत के नेतृत्व में पीएफ कमिश्नर से मिला और मांगपत्र सौंपा.
 
पीएफ कमिश्नर के साथ वार्ता करते एआईटीयूसी के प्रतिनिधि.

Jamshedpur : टाटा मोटर्स से रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मामला फिर गरमा गया है. पीएफ नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार को एआईटीयूसी का प्रतिनिधिमंडल महासचिव रामजीवन कामत के नेतृत्व में पीएफ कमिश्नर से मिला और मांगपत्र सौंपा.

 


एआईटीयूसी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक रिटायर हुए कई कर्मचारियों का पीएफ सेटलमेंट नहीं हो पाया है. सेवानिवृत्ति के करीब सात महीने बाद भी कर्मचारियों को उनकी मेहनत की जमा राशि नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


प्रतिनिधिमंडल ने पीएफ कमिश्नर से मांग की कि सभी लंबित पीएफ दावों का जल्द निबटारा किया जाए. इस पर पीएफ कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के पीएफ खातों का स्थानांतरण पुणे कार्यालय में होने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का जल्द निपटारा कर कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही