Jamshedpur News : जमशेदपुर के जुगसलाई घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी के दो लैपटॉप, एक पीठू बैग, 19 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल बाइक और स्कूटी बरामद की है. एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, दुकान में चोरी की घटना 20-21 सितंबर की दरम्यानी रात हुई थी. इस संबंध में सुमित मल्लिक की शिकायत पर जुगसलाई थाना में कांड संख्या 78/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था. सुमित मल्लिक ने थाने में दिए आवेदन में बताया था कि चोरों ने उनकी दुकान का ग्रिल व शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान व रुपए ले गए.
इस मामले में डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की. इसके बाद गुरुवार को कपाली ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में नूर मोहम्मद, दानिश हुसैन, शेख गनी इमाम उर्फ लकी वशहनवाज खान शामिल हैं. पुलिस इन्हें जेल भेजने की तैयारी में थी. छापेमारी में जुगसलाई थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

