Search

 
 
 

Jamshedpur News : शातिर बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के तीन वाहन भी बरामद

जमशेदपुर की गालूडीह थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है. सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित मुंडा गांव में छापेमारी कर एक चोर को गिरफ्तार किया गया है.
 

Jamshedpur :  जमशेदपुर की गालूडीह थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है. सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित मुंडा गांव में छापेमारी कर एक चोर को गिरफ्तार किया गया है. 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरसन मुंडा उर्फ बिरसेन मुंडा (26 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी बिरसन मुंडा ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद की गई है. 

 

पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 2 बजे WB25F-7922 नंबर की विंगर वैन चोरी हो गई थी. मामले में पहले दो आरोपियों मांझिया दुध उर्फ प्रेम दुध और सत्यवान कुम्हकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया था. 


इसके बाद से पुलिस लगातार बिरसन मुंडा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. 10 मई 2026 को एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और करीब 6 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,.  

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ झारखंड के अलावा ओड़िशा के कई थानों में भी प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस जांच में पता चला कि बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी को लेकर मयूरभंज (ओडिशा) जिले के तिरिंग थाना में कांड संख्या-178/2025 दर्ज है.

 

वहीं बरामद TVS अपाची बाइक से जुड़ा मामला गालूडीह थाना कांड संख्या-10/2025 दिनांक 11 नवंबर 2025 से संबंधित है. इसके अलावा बरामद होंडा डियो स्कूटी की चोरी का मामला मयूरभंज जिले के बहलदा थाना में कांड संख्या-159/2024 के तहत दर्ज पाया गया.

 

इस कार्रवाई में गालूडीह थाना प्रभारी अंकुश कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. टीम में एसआई अजय बागे, एसआई बिरसा तिर्की, हवलदार संतोष राम, आरक्षी वीरेंद्र राम और ललित कुमार सिंह शामिल रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही