Search

 
 
 

Jamshedpur News : नशे व अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस का अभियान, 2 महीने में 67 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : अड्डेबाजी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने दो महीनों में 2,000 से ज्यादा लोगों की चेकिंग की. इनमें से 787 लोगों को PR Bond पर छोड़ा गया. पुलिस का कहना है कि नशे और अपराध से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
 
फाइल फोटो
  • भारी मात्रा में गांजा-ब्राउन शुगर जब्त

Jamshedpur News : पुलिस ने पिछले दो महीनों में नशा, अवैध हथियार और अड्डेबाजी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की. जिसमे नशे से जुड़े 18 मामलों में पुलिस ने 36 लोगों को पकड़ा.

 

इस दौरान 133.9 किलो गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. वहीं अवैध हथियारों से जुड़े 10 मामलों में 31 लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 देशी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए.

 

2 हजार से ज्यादा लोगों की जांच

अड्डेबाजी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने दो महीनों में 2,000 से ज्यादा लोगों की चेकिंग की. इनमें से 787 लोगों को PR Bond पर छोड़ा गया. पुलिस का कहना है कि नशे और अपराध से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही