Search

 
 
 

Jamshedpur News : बाबागुंडी में संदिग्ध गोदाम पर पुलिस की नजर, अवैध सिगरेट कारोबार की आशंका

Jamshedpur : जिले के कपाली थाना क्षेत्र के बाबागुंडी (बागबंडी) इलाके में पुलिस की जांच के दौरान एक संदिग्ध गोदाम का पता चला है. पुलिस को आशंका है कि इस गोदाम का इस्तेमाल अवैध सिगरेट बनाने और सप्लाई के लिए किया जाता था. फिलहाल गोदाम को पुलिस निगरानी में रखा गया है. बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इसका ताला खोला जाएगा.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जिले के कपाली थाना क्षेत्र के बाबागुंडी (बागबंडी) इलाके में पुलिस की जांच के दौरान एक संदिग्ध गोदाम का पता चला है. पुलिस को आशंका है कि इस गोदाम का इस्तेमाल अवैध सिगरेट बनाने और सप्लाई के लिए किया जाता था. फिलहाल गोदाम को पुलिस निगरानी में रखा गया है. बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इसका ताला खोला जाएगा.

 

Uploaded Image

 

 

इसे भी पढ़े...

 

जानकारी के अनुसार, मानगो थाना पुलिस ने हाल ही में एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की थी. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम कपाली के बाबागुंडी इलाके पहुंची. जहां एक गोदाम की पहचान की गई. पुलिस को संदेह है कि इसी गोदाम में अवैध रूप से सिगरेट तैयार कर उसे अलग-अलग बाजारों में भेजा जाता था.

 

 

पुलिस ने गोदाम के मालिक से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की. शुरुआती बातचीत के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया. इसके बाद पुलिस मालिक और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क की जानकारी इकट्ठा कर रही है.

 

 

इस बीच गोदाम से किसी तरह का सामान हटाए जाने या सबूत मिटाए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से गोदाम के बाहर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. दोनों जवान लगातार गोदाम और उसके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं.

 

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम का ताला खोला जाएगा. इसके बाद अंदर रखे सामान की गहन जांच की जाएगी. जांच में अवैध सिगरेट के निर्माण, भंडारण या सप्लाई से जुड़े साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

फिलहाल मानगो थाना व कपाली थाना पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है. गोदाम खुलने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि वहां किस प्रकार का सामान रखा गया था और अवैध कारोबार की आशंका कितनी सही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही