Search

 
 
 

Jamshedpur News : पुलिस ने शुरू किया सघन एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान

शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं और छिनतई की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सघन एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया है
 

Jamshedpur : शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं और छिनतई की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सघन एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया है. इसी क्रम में कदमा और सोनारी को जोड़ने वाले मुख्य KS लिंक रोड पर पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया.

 

 

संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई जांच

अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके दस्तावेजों की भी जांच की गई. पुलिस की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती.

Uploaded Image

छिनतई की घटनाओं के बाद बढ़ाई गई निगरानी


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में शहर में छिनतई और संदिग्ध गतिविधियों की घटनाओं को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाना और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है.

 

आगे भी जारी रहेगा अभियान


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर के विभिन्न इलाकों में ऐसे एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नकेल कसी जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही