Search

 
 
 

Jamshedpur News : अपराधियों और अवैध हथियार के सप्लायरों पर नजर रखें पुलिस अधिकारी- एसएसपी

Jamshedpur News: एसएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने और निष्पक्षता के साथ अनुसंधान करने का निर्देश दिया.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसएसपी.

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आपराध के लंबित मामलों का निबटारा जल्द करने का निर्देश दिया है. वह सोमवार को अपने कार्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर रोक के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 

इसे भी पढ़ें


एसएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने और निष्पक्षता के साथ अनुसंधान करने का निर्देश दिया. कहा कि मामलों की जांच सही तरीके से करें, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो सके. उन्होंने आदतन अपराधियों, संगठित गिरोहों, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल लोगों पर विशेष निगरानी रखने को कहा. ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही जिले में बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही