Jamshedpur News : संविधान दिवस पर गुरुवार को जमशेदपुर स्थित एसएसपी कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. समारोह में एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई. पुलिसकर्मियों ने संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ें
एसएसपी ने कानून के प्रति सम्मान बनाए रखने और संवैधानिक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने पर जोर दिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके संवैधानिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करना था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

