Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : आरडी टाटा गोलचक्कर जाम मामले में 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर पर सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर पर सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हंगामे में शामिल लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है.

 

बता दें कि रविवार दोपहर आरडी टाटा गोलचक्कर के पास एक पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला घायल हो गई थी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया था.

 

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे. भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और पुलिसकर्मियों का घेराव करते हुए नारेबाजी की. इससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.  वहीं पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और जाम हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया.

 

पुलिस ने थाना एएसआई अखिलेश्वर माझी के बयान पर मामला दर्ज किया है. प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बिना अनुमति भीड़ जुटाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने जैसे आरोप लगाए गए हैं.

 

घटना की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर हंगामे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही