Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर वार्ता जल्द

Jamshedpur News : टाटा स्टील में बोनस समझौते की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है. टाटा स्टील प्रबंधन ने पिछले वर्ष कर्मचारियों के लिए कुल 303.13 करोड़ रुपये के बोनस का प्रावधान किया था.
 
फाइल फोटो.

Jamshedpur News : टाटा स्टील में इस वर्ष के बोनस समझौते को लेकर जल्द प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. पुराने बोनस फार्मूले के आधार पर प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता की पहल शुरू हो सकती है. कंपनी के कर्मचारियों की नजरें आगामी बोनस समझौते पर टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें


टाटा स्टील प्रबंधन ने पिछले वर्ष कर्मचारियों के लिए कुल 303.13 करोड़ रुपये के बोनस का प्रावधान किया था. इसमें 272.83 करोड़ रुपये बोनस फार्मूले के आधार पर दिए गए थे, जबकि 30.30 करोड़ रुपये कंपनी के बेहतर प्रदर्शन के मद में शामिल किए गए थे.


बताया जा रहा है कि इस बार भी बोनस तय करने के लिए पूर्व में लागू फार्मूले को आधार बनाया जा सकता है. कर्मचारी संगठनों व प्रबंधन के बीच वार्ता शुरू होने के बाद बोनस राशि व अन्य बिंदुओं पर तस्वीर स्पष्ट होगी.बोनस को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है. पिछले वर्ष के बोनस और कंपनी के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार होने वाली वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही