Search

 
 
 

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा में उपद्रवियों से निपटने की तैयारियां, पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल

Jamshedpur News: मॉक ड्रिल में सामान्य पुलिस बल के साथ आर्म्ड पार्टी और लाठी पार्टी के जवानों ने भी हिस्सा लिया. पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमों ने दंगा या उपद्रव होने की आशंका पर परिस्थितियों को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बहाल करने का अभ्यास किया.
 
गोलमुरी पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए शनिवार को गोलमुरी पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल किया. इस मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई करने और भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया. 


इसे भी पढ़ें:


मॉक ड्रिल में सामान्य पुलिस बल के साथ आर्म्ड पार्टी और लाठी पार्टी के जवानों ने भी हिस्सा लिया. पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमों ने दंगा या उपद्रव होने की आशंका पर परिस्थितियों को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बहाल करने का अभ्यास किया. इस दौरान जवानों की तत्परता, आपसी तालमेल और आपात स्थिति में कार्रवाई करने की क्षमता को परखा गया.

 

अभ्यास के दौरान वाटर कैनन, दंगा नियंत्रण वाहन और अन्य सुरक्षा उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया. इन उपकरणों की कार्यक्षमता जांचने के साथ पुलिसकर्मियों को जरूरत पड़ने पर उनका तेजी से और सही तरीके से उपयोग करने का अभ्यास कराया गया. मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस बल बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल सके.

 

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को पहले से तैयार रखना जरूरी है. इसी उद्देश्य से मॉक ड्रिल आयोजित की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकें.

 

जमशेदपुर पुलिस का लक्ष्य दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है. इसके लिए पुलिस बल को पहले से तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही