Search

 
 
 

Jamshedpur News : 8 साल बाद भी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अधूरी, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर एक बार फिर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. करीब सात से आठ वर्षों से अधूरी पड़ी इस योजना का लाभ आज तक क्षेत्र की जनता को नहीं मिल सका है.
 

Jamshedpur : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर एक बार फिर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. करीब सात से आठ वर्षों से अधूरी पड़ी इस योजना का लाभ आज तक क्षेत्र की जनता को नहीं मिल सका है. 

 

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत 21 पंचायतों के 113 गांवों, रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों और लगभग 2.5 लाख लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पाइपलाइन बिछने के बावजूद अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है.

 

इसी मुद्दे को लेकर बागबेड़ा जलापूर्ति योजना आंदोलन से जुड़े लोगों ने योजना स्थल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद आंदोलनकारियों ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा नहीं लगता कि योजना निकट भविष्य में पूरी हो पाएगी. उनका आरोप है कि काम की रफ्तार बेहद धीमी है और लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के हजारों परिवार लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. खासकर गर्मी के मौसम में हालात और गंभीर हो जाते हैं, जिससे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

 

निरीक्षण के बाद आंदोलन से जुड़े लोगों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की. बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि यदि जल्द जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा. आंदोलनकारियों ने कहा कि स्वच्छ पेयजल लोगों का बुनियादी अधिकार है और इसे सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा.

 

इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. सभी ने सरकार और संबंधित विभाग से योजना को जल्द पूरा कर नियमित जलापूर्ति शुरू करने की मांग की और कहा कि जनता की आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही