Search

 
 
 

Jamshedpur News : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

Jamshedpur News :जिला प्रशासन ने इसके लिए 8580090001 WhatsApp नंबर जारी किया है. नागरिक इस नंबर पर WhatsApp के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. सेवा को इस तरह तैयार किया गया है कि आम लोग आसानी से अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचा सकें.
 
उपायुक्त राजीव रंजन ने WhatsApp चैटबोट का किया शुभारंभ

Jamshedpur News : जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जिला प्रशासन ने शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए अबुआ मित्र WhatsApp चैटबोट सेवा शुरू की है.  जिसका शुभारंभ उपायुक्त राजीव रंजन ने किया.

 

 

जिला प्रशासन ने इसके लिए 8580090001 WhatsApp नंबर जारी किया है. नागरिक इस नंबर पर WhatsApp के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. सेवा को इस तरह तैयार किया गया है कि आम लोग आसानी से अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचा सकें.

 

अबुआ मित्र के जरिए नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे. शिकायत से जुड़ी जरूरी जानकारी देने के साथ संबंधित दस्तावेज भी WhatsApp के माध्यम से भेजे जा सकेंगे. इससे लोगों को शिकायत या आवेदन लेकर अलग-अलग सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

 

WhatsApp के जरिए दर्ज की गई शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता JSR पोर्टल से जोड़ा जाएगा. शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट होगी और शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे संबंधित विभाग या सक्षम अधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा. 

 

संबंधित विभाग शिकायत पर कार्रवाई के साथ उसके फॉलोअप और निवारण की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करेगा.शिकायत दर्ज कराने के बाद लोगों को उसकी स्थिति जानने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. शिकायत पर हुई कार्रवाई और उसकी प्रगति की जानकारी शिकायतकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए अलग-अलग चरणों में भेजी जाएगी.

 

जिला प्रशासन की इस पहल से आम लोगों के लिए शिकायत दर्ज कराना आसान होने के साथ शिकायत निवारण व्यवस्था में पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है. अबुआ मित्र सेवा प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का एक नया माध्यम भी बनेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही