Himangshu karan
Jamshedpur News: जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तालटिकरी, महुलडांगरी और नटा पाल क्षेत्रों में स्वर्णरेखा नदी के किनारे हो रहे भीषण मिट्टी कटाव का स्थल निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान स्थानीय किसानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में नदी लगभग 20 से 25 फीट तक उपजाऊ कृषि भूमि को अपने में समा लेती है, जिससे लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में खेती योग्य जमीन तेजी से घट रही है और किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं.
मौके पर मौजूद कनीय अभियंता प्रशांत कुमार ने कटाव स्थल का मापन किया और किसानों की मांग पर आश्वासन दिया कि कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग (बोल्डर केटिंग) का एक ठोस प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र ही विभाग को सौंपा जाएगा. इसके अलावा, टीम ने किसानों द्वारा फसलों को बाजार तक ले जाने वाली जर्जर सड़क का भी जायजा लिया और उसके जीर्णोद्धार के लिए उचित विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

