Search

 
 
 

Jamshedpur News : मैसाड़ में रास महोत्सव का समापन, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने की सुख-समृद्धि की कामना

Jamshedpur News :जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा रासलीला व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस भक्तिमय आयोजन के सफल संचालन पर आयोजकों व ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ
 
रास महोत्सव का समापन

Jamshedpur News : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मैसाड़ गांव में आयोजित त्रिदिवसीय रास महोत्सव के समापन समारोह में बुधवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए.

 

 

जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा रासलीला व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस भक्तिमय आयोजन के सफल संचालन पर आयोजकों व ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ समाज को श्रीकृष्ण के प्रेम, भक्ति, कर्म व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं.

 

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीवत्स घोष, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, महामंत्री उत्पल पैरा, निर्मल जाना, आयोजन समिति के सदस्य जन्मेजय करण, हरिपद करण, श्यामसुंदर मोहंती, विजय पात्र, सनत पात्र, एकादशी साव, सरणी राणा, श्यामसुंदर माइति, अभिषेक मैती, मुना मैती, आशीष मैती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही