Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस बल को मजबूत व सुव्यवस्थित करने के लिए कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. एसएसपी कार्यालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राजकिशोर कुमार को ट्रैफिक सार्जेंट मेजर बनाया गया है.
वहीं, अविनाश टुडू को पुलिस लाइन का सार्जेंट मेजर नियुक्त किया गया है. उन्हें अपने नियमित काम के साथ-साथ सार्जेंट मेजर-द्वितीय के काम की भी जिम्मेदारी दी गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सभी अधिकारियों को नए पदों पर काम शुरू करने और अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

