Search

 
 
 

Jamshedpur News : वाहन की चपेट में आकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत,चालक फरार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के झारबेड़ा गांव के समीप बुधवार को सड़क हादसे में एक सेवानिवृत पुलिसकर्मी की मौत हो गई.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar):पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के झारबेड़ा गांव के समीप बुधवार को सड़क हादसे में एक सेवानिवृत पुलिसकर्मी की मौत हो गई.मृतक की पहचान ओडिशा के बंडामुंडा निवासी 63 वर्षीय सोनाराम सोरेन के रूप में हुई है.वह ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त थे. बताया जाता है कि सोनाराम सोरेन सोमवार को ओडिशा के मयूरभंज स्थित अपने पैतृक गांव से स्कूटी पर बंडामुंडा के लिए निकले थे.

 

 

बुधवार दोपहर जब वह झारबेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए.इस हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई.घटना किस वाहन से हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हालांकि, घटनास्थल की स्थिति और स्कूटी की क्षति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया.घटना की जानकारी राहगीरों ने छोटानागरा थाना पुलिस को दी. 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी.वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही