Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, तोड़ा दम

Jamshedpur News: जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सांड्रा पंचायत के भादुआ गांव के निवासी थे और अपने-अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे. वहीं घटना के वक्त दोनों मानुषमुड़िया से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी सुनसान जगह पर किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क किनारे दूर जा गिरे.
 
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Himangshu karan

Jamshedpur News: जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी नदी के पास रविवार की सुबह भीषण सड़क हो गया. इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक पवित्र महतो (19) एवं हीरो महतो (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई. 

 

इसे भी पढ़ें:


मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सांड्रा पंचायत के भादुआ गांव के निवासी थे और अपने-अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे. वहीं घटना के वक्त दोनों मानुषमुड़िया से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी सुनसान जगह पर किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क किनारे दूर जा गिरे. 


दुर्घटनास्थल के एकांत में होने के कारण ग्रामीणों को इसकी जानकारी देर से मिली, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. बाद में पंचायत के मुखिया राम मुर्मू व स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को आनन-फानन में उठाकर झाड़ग्राम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


घटना की सूचना पाकर बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही