Search

 
 
 

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा पर 24 घंटे होगी निगरानी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता- सिटी एसपी

Jamshedpur News: बैठक में C-360 फॉर्म के तहत चिह्नित अपराधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. सिटी एसपी ने निर्देश दिया कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए.
 
सिटी एसपी ने की समीक्षा

Jamshedpur News: दुर्गापूजा के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है. इसी क्रम में सिटी एसपी ललित मीणा ने आजादनगर थाना में समीक्षा बैठक कर संगठित अपराध, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके खिलाफ जल्द व सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


इसे भी पढ़ें:

 

बैठक में C-360 फॉर्म के तहत चिह्नित अपराधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. सिटी एसपी ने निर्देश दिया कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए.

 

शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और संदिग्ध लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पारडीह स्थित स्थायी चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. इसके तहत मानगो और आजादनगर थाना की पुलिस संयुक्त रूप से जांच करेगी. पुलिस को आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच करने के साथ अवैध हथियारों की आवाजाही पर रोक लगाने को कहा गया है.

 

दुर्गापूजा को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का भी निर्देश दिया गया. इसके साथ ही शांति समिति के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने को कहा गया, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. पुलिस को 24 घंटे सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

 

सिटी एसपी ललित मीणा ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान आम लोगों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है. त्योहार में शांति भंग करने, हुड़दंग मचाने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही