Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग पर आरपीएफ की कड़ी निगरानी

टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अब तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. रेलवे ने फैसला लिया है कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आरपीएफ के जवान कतारों की निगरानी करेंगे.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अब तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. रेलवे ने फैसला लिया है कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आरपीएफ के जवान कतारों की निगरानी करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद व कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके.

 

जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक यात्री ने रेल प्रशासन से शिकायत की थी कि तत्काल टिकट लेने के दौरान कुछ लोग जबरन लाइन में घुसकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. चक्रधरपुर मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ व आरक्षण केंद्र के कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

 

ज्ञात हो कि तत्काल टिकट के लिए बड़ी संख्या में यात्री रात में ही स्टेशन पहुंचकर कतार में लग जाते हैं. कई जगह यात्रियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कागज पर नाम व श्रेणी लिखी जाती है. लेकिन निगरानी की कमी के कारण कई बार कुछ लोग बीच में घुसने की कोशिश करते हैं, जिससे यात्रियों के बीच विवाद और हंगामे की स्थिति पैदा हो जाती है.

 

रेलवे के नए निर्देश के तहत चक्रधरपुर मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों पर तत्काल टिकट बुकिंग के समय आरपीएफ जवान मौजूद रहेंगे. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि टिकट उसी यात्री को मिले जो निर्धारित क्रम में कतार में खड़ा है. इससे नियमों का पालन कराने और टिकट दलालों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही