Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : PM किसान उत्सव दिवस, 9.44 करोड़ किसान परिवारों को जारी हुई 23वीं किस्त

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर शनिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को योजना की जानकारी देने के साथ कृषि व पशुपालन से जुड़ी नई तकनीकों से अवगत कराना था.

 

रांची कृषि महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से देश के 9.44 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की.

 

कार्यक्रम में बीएयू के वैज्ञानिकों ने किसानों को ई-केवाईसी, खरीफ फसल प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन तथा किसान उत्पादक संगठन (FPO) निर्माण से संबंधित तकनीकी जानकारी दी. किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और आय बढ़ाने के उपायों पर भी जागरूक किया गया.

 

इस आयोजन का संचालन प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. डी.के. शाही और अपर निदेशक डॉ. निरंजन लाल के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में अनुसंधान निदेशक डॉ. पी.के. सिंह, कुलसचिव डॉ. शैलेश चट्टोपाध्याय, पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ. आलोक कुमार पांडेय, वानिकी संकाय के डीन डॉ. कौशल कुमार, कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी.के. झा, केवीके बोकारो के प्रधान डॉ. रंजय कुमार सिंह तथा वरीय वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार सहित कई अधिकारी और वैज्ञानिक उपस्थित रहे.

 

बीएयू के प्रसार शिक्षा निदेशालय तथा विश्वविद्यालय के अधीन संचालित 16 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से राज्यभर के करीब 2500 किसान शामिल हुए.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही