Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: पानी की समस्या दूर करने की कवायद तेज, जलापूर्ति सुधार पर 1.41 करोड़ होंगे खर्च

Jamshedpur : मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे. मेयर सुधा गुप्ता ने जलापूर्ति नेटवर्क को मजबूत करने से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दे दी है. जिन पर कुल 1 करोड़ 41 लाख 41 हजार 549 रुपये खर्च किए जाएंगे. इन योजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वच्छ, नियमित और बेहतर पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा.

 

योजनाओं के तहत बागानशाही, बावनगोड़ा चौक रोड संख्या-07, बीचा खान रोड से कुली रोड, समता नगर, ठाकुर रोड व शांति नगर रोड संख्या-06 से संजय पथ तक वितरण पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन किया जाएगा. साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्लूस वाल्व भी लगाए जाएंगे. पानी के दबाव और आपूर्ति में सुधार के लिए जोन-1 और जोन-5 में क्रमशः 50 एचपी और 25 एचपी क्षमता के नए पंप स्थापित किए जाएंगे. 

 

इसके अलावा गोकुल नगर में नई पाइपलाइन बिछाने, जवाहर नगर रोड संख्या-15 स्थित एमजीडी जल शोधन संयंत्र की सफाई और मरम्मत और स्काई टावर से गुलजार बाग तक वितरण पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन सहित कई तकनीकी कार्य किए जाएंगे.

 

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि निगम क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इन योजनाओं के पूरा होने से पानी के दबाव में सुधार होगा, आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को जल संकट से राहत मिलेगी.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही