Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक सवार की मौत; दूसरा घायल

रायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार दुधानी गांव निवासी राजामणि मंडल (करीब 50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रायडीह गांव निवासी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Jamshedpur : गोविंदपुर-साहिबगंज एनएच पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार दुधानी गांव निवासी राजामणि मंडल (करीब 50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रायडीह गांव निवासी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजामणि मंडल व राजकुमार सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े. हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजकुमार सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. 

 

 

घटना से नाराज ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने मुआवजा व आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही