Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटा स्टील के कर्मचारियों को SBI देगा 1.10 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा

Jamshedpur News : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए टाटा स्टील और एसबीआई के बीच एमओयू हुआ. यह MoU कार्यक्रम जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील परिसर में संपन्न हुआ. टाटा स्टील की ओर से उपाध्यक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थिरता राजीव मंगल और भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रशासनिक कार्यालय, रांची के उप महाप्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा ने हस्ताक्षर किए. यह पहल कर्मचारियों के लिए बैंकिंग, बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं को व्यापक बनाने के लिए की गई है.
 
टाटा स्टील और SBI के बीच MoU

Jamshedpur News : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए टाटा स्टील और एसबीआई के बीच एमओयू हुआ. यह MoU कार्यक्रम जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील परिसर में संपन्न हुआ. टाटा स्टील की ओर से उपाध्यक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थिरता राजीव मंगल और भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रशासनिक कार्यालय, रांची के उप महाप्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा ने हस्ताक्षर किए. यह पहल कर्मचारियों के लिए बैंकिंग, बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं को व्यापक बनाने के लिए की गई है.


1.10 करोड़ रुपये तक कवर करेगा दुर्घटना बीमा

एसबीआई के कॉरपोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) के तहत वेतन स्लैब, खाता वैरिएंट एवं पात्रता मानदंड के अनुसार अधिकतम 1.10 करोड़ रुपये तक के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर शामिल किए गए है. इसमें एक करोड़ रुपये तक के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (PAI) और डेबिट कार्ड के माध्यम से अतिरिक्त 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा शामिल किए है.

 

अलग-अलग वेतन पैकेज वैरिएंट के अनुसार बीमा राशि एवं अन्य सुविधाएं अलग-अलग होंगी. वेतन पैकेज में उपलब्ध इन सुविधाओं के लिए कर्मचारी से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है. 


उच्च शिक्षा के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त कवर

दुर्घटना में अभिभावक की मृत्यु की स्थिति में बच्चों की स्नातक स्तर तक उच्च शिक्षा का लाभ दिया जाएगा. इसके लिए 8 से 10 लाख रुपये तक कवर होंगे. इसके अतिरिक्त परिवार में अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए पांच-पांच लाख रुपये यानी कुल 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता का भी प्रावधान शामिल है.

 

इसके अलावा वेतन पैकेज के तहत वायु दुर्घटना बीमा, स्थायी पूर्ण/आंशिक दिव्यांगता कवर, स्वास्थ्य बीमा में बेस कवर एवं सुपर टॉप-अप, एयरपोर्ट लाउंज सुविधा, यात्रा लाभ, ओटीटी लाभ, स्वास्थ्य जांच, जिम, स्पा, गोल्फ, फिल्म टिकट और अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. इन सुविधाओं का लाभ संबंधित वेतन पैकेज वैरिएंट के अनुसार दी जाएगी.


जानें महाप्रबंधक एवं झारखंड राज्य प्रमुख ने क्या कहा 

भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक एवं झारखंड राज्य प्रमुख बेनुधर पाढ़ी ने कहा कि टाटा स्टील के स्थायी कर्मचारियों को एसबीआई की वेतन पैकेज सुविधाओं का लाभ पहले से मिल रहा है.

 

इस समझौते के माध्यम से अब पात्र संविदा कर्मियों तक भी इन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. कर्मचारियों को वेतन खाता सुविधा के साथ-साथ दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और अन्य उपयोगी बैंकिंग सुविधाएं भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होंगे.

 

इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय, पटना के उप महाप्रबंधक आलोक कुमार, कॉरपोरेट सेंटर के सैलरी पैकेज विभाग के उप महाप्रबंधक पंकज झा, मुख्य प्रबंधक एवं कॉरपोरेट सैलरी पैकेज टीम लीडर विकास पांडेय और क्षेत्रीय प्रबंधक, जमशेदपुर कन्हैया कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. वहीं, टाटा स्टील की ओर से सीएचआरओ जुबिन पालिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही