Search

Jamshedpur News : छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू, अब तक हिंसक प्रदर्शन की सूचना नहीं- SDM

Jamshedpur : शहर के छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू किया गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और हालात पर नजर बनाए हुए है. धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अर्णव मिश्रा ने बताया कि अब तक किसी भी क्षेत्र से हिंसक प्रदर्शन, हथियारबंद विरोध या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी जमावड़े की सूचना नहीं मिली है. फिलहाल सभी इलाकों में स्थिति पूरी तरह शांति बनी हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

एसडीएम ने कहा कि धारा 163 के तहत किसी भी तरह का हिंसक प्रदर्शन, हथियार लेकर विरोध-प्रदर्शन करना और ऐसा कोई भी जमावड़ा, जिससे शांति भंग होने की आशंका हो, पूरी तरह प्रतिबंधित है. प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

उन्होंने लोगों व विभिन्न संगठनों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को सभा या विरोध-प्रदर्शन करना है तो वह पूरी तरह शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर करे. प्रशासन किसी भी ऐसी गतिविधि की अनुमति नहीं देगा, जिससे हिंसा फैले या शहर की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो.

अर्णव मिश्रा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन उन सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, जिनसे तनाव बढ़ने की आशंका हो सकती है. यदि कोई व्यक्ति या संगठन निषेधाज्ञा का उल्लंघन करता है या हिंसा फैलाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

गौरतलब है कि एनडीए ने शुक्रवार को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है. बंद का कारण शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करनी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या को बताया गया है. 

एनडीए नेताओं का आरोप है कि हत्या, लूट, छिनतई और चापड़बाजी जैसी घटनाओं से शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है. बंद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही