Search

 
 
 

Jamshedpur News: टाटा स्टील में सीनियर मैनेजर का इस्तीफा, विभागीय हेड पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Jamshedpur News: पिकलिंग एंड गैल्वेनाइजिंग सेक्शन में पदस्थापित दिलीप कुमार शर्मा ने विभागीय हेड जयकृष्ण पंडा के कथित व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
 
फाइल फोटो

Jamshedpur News: टाटा स्टील में जुलाई को एथिक्स माह के रूप में मनाए जाने के दौरान कार्यस्थल पर नैतिकता और समान अवसर को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी बीच कंपनी के ट्यूब्स डिवीजन से एक सीनियर मैनेजर के इस्तीफे का मामला सामने आया है.

 

पिकलिंग एंड गैल्वेनाइजिंग सेक्शन में पदस्थापित दिलीप कुमार शर्मा ने विभागीय हेड जयकृष्ण पंडा के कथित व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

 

 

मानसिक प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार का लगाया आरोप


दिलीप कुमार शर्मा ने विभागीय हेड के खिलाफ कथित मानसिक प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार की शिकायत संबंधित अधिकारियों और कंपनी के एथिक्स विभाग से की है. बताया जाता है कि उन्होंने जून महीने में पारिवारिक कारणों से टाटा स्टील साहिबाबाद से म्यूचुअल ट्रांसफर के तहत जमशेदपुर स्थित ट्यूब्स डिवीजन में योगदान दिया था.शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू होने की जानकारी है. हालांकि, जांच प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही दिलीप कुमार शर्मा का इस्तीफा स्वीकार किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

 

जांच पूरी होने से पहले इस्तीफा स्वीकार करने पर उठे सवाल


शिकायत से जुड़े लोगों का कहना है कि एथिक्स विभाग की जांच पूरी होने से पहले ही दिलीप कुमार शर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया. उनका आरोप है कि इस स्थिति से शिकायत की निष्पक्ष जांच और उसके संभावित निष्कर्ष को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, मामले में संपर्क किए जाने पर दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने मानसिक तनाव के कारण इस्तीफा दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही