Search

 
 
 

Jamshedpur News : सीतारामडेरा फायरिंग का खुलासा, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

Jamshedpur News : एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए सीतारामडेरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था.
 
मामले का खुलासा करते एसएसपी एहतेशाम वकारिब.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सीतारामडेरा इलाके में 1 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में काशीडीह का राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू, साकची का मो. कैफ उर्फ स्मोलू और गोलमुरी टुईलाडुंगरी का दशरथ शुक्ला शामिल हैं. उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां व एक स्कूटी बरामद की गई है.

 

इसे भी पढ़ें


एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए सीतारामडेरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने तकनीकी जांच व अन्य माध्यमों से मिले सुरागों के आधार पर राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू और मो. कैफ उर्फ स्मोलू की पहचान की. दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. दोनों की निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई.


जांच के दौरान पुलिस को दशरथ शुक्ला की भूमिका की भी जानकारी मिली. दशरथ पर दोनों आरोपियों को सहयोग देने का आरोप है. इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और फायरिंग में उनकी भूमिका क्या थी. 


गिरफ्तार राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू का लंबा आपराधिक इतिहास है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ कुल 18 पुराने मामले दर्ज हैं. इनमें सोनारी, सिदगोड़ा, गोलमुरी, आरआईटी, घाटशिला, गालूडीह, कदमा, एमजीएम, आदित्यपुर और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मामले शामिल हैं. उसके खिलाफ वर्ष 2019 से 2024 के बीच कई मामले दर्ज हुए हैं.


वहीं, मो. कैफ उर्फ स्मोलू के खिलाफ भी चार पुराने मामले दर्ज हैं. इनमें कदमा थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 और 2025 में दर्ज मामले तथा साकची थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 के दो मामले शामिल हैं. एसएसपी ने कहा जांच अभी जारी है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फायरिंग के कारण, हथियारों की सप्लाई और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगा रही है. यह भी जांच हो रही है कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक गिरोह या नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही