Search

 
 
 

Jamshedpur News : परसुडीह में 510 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

परसुडीह थाना पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते सिटी एसपी.

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. परसुडीह थाना पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है.

 


यह जानकारी सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा से जादुगोड़ा जाने वाले मार्ग पर गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसके बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. तलाशी में उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी के गांजा की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था. इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही