Search

 
 
 

Jamshedpur News : जंतर-मंतर से उठी चिंगारी पहुंची जमशेदपुर, छात्रों का प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने का मामला जमशेदपुर तक पहुंच गया है. इस घटना के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (AISO) के छात्र-छात्राओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया.
 
जमशेदपुर में रैली निकालते छात्र-छात्राएं.

Jamshedpur : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने का मामला जमशेदपुर तक पहुंच गया है. इस घटना के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (AISO) के छात्र-छात्राओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया.

 


प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर केंद्र सरकार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अनशन कर रहे वांगचुक को पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया. यह लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है.


रैली के दौरान छात्रों ने पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. कहा कि पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही