Jamshedpur : जमशेदपुर में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में डीसी राजीव रंजन के आदेश पर 26 व 27 जुलाई को शहरी क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे. डीसी ने कहा कि गणना फॉर्म भरने, जमा करने और ऑनलाइन करने का यह अंतिम अवसर है. मतदाता सूची की शुद्धता ही मजबूत लोकतंत्र का मुख्य आधार है. इसलिए सभी पात्र लोग अपने बूथ पर पहुंचकर सही फॉर्म भरें और प्रक्रिया पूरी कराएं.
यह विशेष शिविर जमशेदपुर प्रखंड स्थित बूथ संख्या 1 से 104 में लगेगा. वहीं, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के बूथ संख्या 156 से 203 और जमशेदपुर प्रखंड के बूथ संख्या 204 से 381 में आयोजित होगा. इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी विधानसभा के सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कैंप चलेंगे.
मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक बूथ पर बीएलओ, सुपरवाइजर, वॉलेंटियर्स, स्वयं सहायता समूह व सीआरपी तैनात रहेंगे. ये सभी लोग फॉर्म भरने और जमा करने में मदद करेंगे. प्रशासन ने लोगों से समय पर पहुंचकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment