Search

 
 
 

Jamshedpur News: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 29 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे BLO

Jamshedpur : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में सोमवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की शुरुआत हो गई. यह अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा. इसका उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं को शामिल करते हुए वोटर सूची तैयार करना है
 

Jamshedpur : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में सोमवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की शुरुआत हो गई. यह अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा. इसका उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं को शामिल करते हुए वोटर सूची तैयार करना है. अभियान के पहले दिन उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और एन्यूमरेशन कार्य का जायजा लिया.

 

इसे भी पढ़े..

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और उन्हें पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना और सही जानकारी जुटाना इस अभियान की प्राथमिकता है. इसलिए सत्यापन कार्य के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए.

 

 

उपायुक्त ने BLO को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान प्राप्त सभी प्रपत्रों और अभिलेखों का नियमानुसार संधारण किया जाए. साथ ही मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. यदि सत्यापन के दौरान किसी तरह की समस्या की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) से तुरंत समन्वय स्थापित कर उसका समाधान किया जाए.

 

 

राजीव रंजन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे सभी अधिकारियों व कर्मियों के समन्वय से सफल बनाया जाना चाहिए. जिले के नागरिकों से भी अपील की कि वे निर्वाचन कर्मियों का पूरा सहयोग करें और मांगी गई सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही और अद्यतन रूप से दर्ज किया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही