Jamshedpur News : जमशेदपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर मानगो में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब विशेष रूप से शरीक हुए. उन्होंने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसे भी पढ़ें
एसएसपी ने पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया.
एसएसपी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और देश सेवा के लिए अपनी अलग पहचान बनाई. दोनों महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

