Search

 
 
 

Jamshedpur News: SSP ने की अपराध समीक्षा बैठक, बकरीद पर सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

पूर्वी सिंहभूम जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर बुधवार को एसएसपी ने में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर समेत शहरी क्षेत्र के सभी डीएसपी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद शामिल हुए.
 

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर बुधवार को एसएसपी ने में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर समेत शहरी क्षेत्र के सभी डीएसपी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद शामिल हुए. 


बैठक में जिले के विभिन्न थानों में लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों की समीक्षा की गई. SSP ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की जाए. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानों को सक्रिय और सतर्क रहना होगा.


इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन कार्यों में तेजी लाने, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने और ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. SSP ने गुमशुदा लोगों की बरामदगी को भी प्राथमिकता देने को कहा और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया.


बैठक में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व में सुरक्षा को लेकर चर्चा की. SSP ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही