Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को जमशेदपुर के साकची स्थित पुलिस अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने डिसपेंसरी पहुंचकर दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली. परिसर की साफ-सफाई, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें
एसएसपी ने अस्पताल में रखी दवाओं खास कर जीवनरक्षक दवाओं के साथ एंटीवेनम की उपलब्धता की जांच की. दवाओं को रखने की व्यवस्था भी देखी. ज्ञात हो कि इस अस्पताल में पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों और आसपास के सब्जी विक्रेताओं, ठेलेवाले व गरीब मजदूर इलाज कराने पहुंचते हैं. एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

