Search

 
 
 

Jamshedpur News: SSP ने दिए सख्त निर्देश, टीमवर्क और बेहतर पुलिसिंग पर जोर

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी ने रविवार को जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर व ग्रामीण), सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी डीएसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी ने रविवार को जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर व ग्रामीण), सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी डीएसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए.

 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

बैठक में एसएसपी ने कहा कि जिले की पुलिस को टीम भावना के साथ मिलकर काम करना होगा, ताकि कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके. उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

 

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि थाने आने वाले हर व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए. साथ ही उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए.

 

बैठक में जुआ, लॉटरी, ड्रग्स और अवैध बालू कारोबार जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी थाना क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां संचालित होती पाई गईं तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी.

 

इसके अलावा अवैध हथियार, चाकू और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के खिलाफ लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने, अपराधियों की नियमित निगरानी रखने और थाना हाजिरी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

 

एसएसपी ने कहा कि पीसीआर, टाइगर मोबाइल और थाना गश्ती दल 24 घंटे सक्रिय रहें. साथ ही बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों और पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके.

 

बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल, कॉलेज और पार्कों के आसपास छेड़खानी, छिनतई व अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए.

 

वहीं, यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना होना चाहिए. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को आम जनता के साथ सहयोगात्मक और सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपनाने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही