Search

 
 
 

Jamshedpur News : एसएसपी ने जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसंवाद का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे.
 
लोगों की समस्याएं सुनते एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसंवाद का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. ज्यादातर मामले जमीन विवाद, साइबर अपराध, यातायात व आम लोगों से जुड़े थे.

 

 

एसएसपी ने एक-एक कर सभी मामलों को गंभीरता से सुना और आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि शिकायत करने वाले लोगों को यह बताएं भी कि क्या कार्रवाई हुई है. इससे पुलिस पर लोगों का भरोसा और बढ़ेगा. जनसंवाद कार्यक्रम का मकसद लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति उनका विश्वास बढ़ाना है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही