Search

 
 
 

Jamshedpur News : छात्र  ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजय गार्डेन गेट नंबर-2 में शनिवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिलने से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई
 

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजय गार्डेन गेट नंबर-2 में शनिवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिलने से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

 

 

परिजनों के अनुसार, युवक ने शुक्रवार देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

मृतक की पहचान रोहित गोप (19) के रूप में हुई है. वह गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ में पढ़ाई कर रहा था. परिजनों ने बताया कि जल्द ही उसकी नौकरी लगने की संभावना थी. रोहित परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है.

 

परिजनों का कहना है कि रोहित ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही