Search

 
 
 

Jamshedpur News : गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्रा ने लगाई फांसी, कंप्यूटर कोचिंग के लिए आई थी शहर

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित लाइफ लाइन अस्पताल के पास गर्ल्स हॉस्टल में रह रही 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित लाइफ लाइन अस्पताल के पास गर्ल्स हॉस्टल में रह रही 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

 


मृत छात्रा की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ निवासी नीलमणि गोराई के रूप में हुई है. बताया गया कि वह करीब दो महीने पहले कंप्यूटर कोर्स की कोचिंग करने के लिए जमशेदपुर आई थी और साकची स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी.


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर हॉस्टल कर्मियों को शक हुआ. दरवाजा खोलने पर छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला. हॉस्टल की महिला होमगार्ड ने उसे तुरंत नीचे उतारा और एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.


एमजीएम के डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.


सूचना मिलने के बाद छात्रा के परिजन जमशेदपुर पहुंचे. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राएं भी इस घटना से सदमे में हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही