Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : वर्कर्स कॉलेज में साइंस-आर्ट्स की पढ़ाई बंद करने के फैसले पर छात्रों में उबाल

मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में साइंस व आर्ट्स संकाय बंद किए जाने के फैसले पर सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज से विरोध रैली निकाली और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते छात्र.

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में साइंस व आर्ट्स संकाय बंद किए जाने के फैसले पर सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज से विरोध रैली निकाली और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

 

 

रैली कॉलेज से शुरू होकर मानगो चौक तक पहुंची, जहां छात्रों ने राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया.

 

हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में

 

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि वर्कर्स कॉलेज में वर्षों से साइंस व आर्ट्स की पढ़ाई होती रही है. अब इन दोनों संकायों को बंद करने का फैसला विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है. छात्रों ने आरोप लगाया कि इस फैसले से हजारों छात्र प्रभावित होंगे. कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र दूसरे कॉलेजों में दाखिला लेने या वहां तक आने-जाने का खर्च वहन नहीं कर पाएंगे. छात्राओं ने भी चिंता जताई कि दूसरे कॉलेज दूर होने के कारण उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे कई लड़कियों की पढ़ाई बीच में छूट सकती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही